Categories: IndiaIndia NewsNews

सीएम योगी के राज में पीड़ित को कब मिलेगा इंसाफ?

उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाला एक शख्स इंसाफ के लिए कई महीनों से भटक रहा है। उसने सीएम तक से इंसाफ की गुहार लगाई, लेकिन उसकी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाले पीएम मोदी के अपनी ही सरकार के सूबे आम आदमी को सरकार का साथ नहीं मिल रहा है। लोग इंसाफ के लिए जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसा ही एक वाक्या उत्तर प्रदेश के गोंडा में सामने आया है। यहां बेलसर गांव निवासी रामणी पांडेय का आरोप है कि उनके चार भाईयों ने मिलकर उनका मकान गिरा दिया और रास्ता रोक दिया।

[wpvideo huuGcftG]

पीड़ित का कहना है कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के दखल को रोक दिया, लेकिन कुछ दिन बाद दोबारा दबंग पड़ोसियों ने राजमणि पांडेय को परेशान करना शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने दोबारा पुलिस में की लेकिन इस बार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पीड़ित के खिलाफ ही कार्रवाई की। राजमणि का आरोप है कि दबंग प्रवृत्ति के चलते पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी आए दिन उसे जान से मारने की धमकी तक देते रहते हैं और आए दिन उनके साथ मारपीट करते हैं। इस पूरे मामले में को लेकर जब न्यूज नुक्कड़ ने एसपी से बात करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई। उनकी तरफ से कहा गया कि वो मीटिंग में हैं।

फोटो: न्यूज नुक्कड़

स्थानीय प्रशासन ने इंसाफ नहीं मिलने पर पीड़ित ने सीएम का दरवाजा खटखटाया। राजमणि पांडेय दो बार मुख्यमंत्री के जनता दरबार मेंं भी अपनी शिकायत लेकर जा चुके हैं, लेकिन यहां से भी उन्हें अब तक इंसाफ नहीं मिला है। पीड़ित का कहना है कि चार महीने से वो अधिकारियों से लेकर सीएम के दरबार तक चक्कर ही लगा रहा है। लेकिन कोई उसकी सुनने वाला नहीं है।

बता दें कि पूरा विवाद घर के बंटवारे के बाद शुरू हुआ है। राजमणि के मुताबिकघर का बंटवारा हुा था। सभी ने अपने हिस्सा ले लिया, लेकिन एक महीने के बाद भाईयों ने मिलकर राजमणि का घर गिरा दिया। अब वो लोग पीड़ित के घर पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी वजह से वो लोग आए दिन राजमणि को परेशान करते हैं।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.