फोटो: सोशल मीडिया
सेल्फी का दौर है, जिसे देखिए वो सेल्फी लेने में व्यस्त रहता है। आपने अब तक बहुत सारी सेल्फी देखी होगी लेकिन, उत्तर प्रदेश पुलिस की ये सेल्फी बेहद खास है।
हवा में खंभे पर कांस्टेबल लटका हुआ था, और दारोगा सहब ने कांस्टेबल के साथ मुस्कुराते हुए सेल्फी ले ली। तस्वीर उन्नाव की है। बन्दरका चौकी के इंचार्ज आदर्श आचार संहिता का पालन कराने इलाके में निकले थे। जैसे ही उन्हें बिजली के खंभे पर होर्डिंग दिखी। उन्होंने कांस्टेबल को बिना सीढ़ी, बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के बिजली के खंभे पर चढ़ने का फरमान सुना दिया।
दारोगा साहब का आदेश था, मजाल के कांस्टेबल सुरक्षा कारणों का हवला देते हुए बिजली के खंभे पर चढ़ने से मना करता। दारोगा साहब के आदेश का पालन करते हुए कांस्टेबल खंभे पर चढ़ गया। खंभे पर चढ़ा कंस्टेबल होर्डिंग उतारने की जद्दोजहद कर रहा था, और नीचे आराम से खड़े दारोगा साहब मुस्कुराते हुए उसके साथ सेल्फी ले रहे थे।
दारोगा साहब को लगा सेल्फी लेने का शायद इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता। लेकिन उनकी ये सेल्फी उन्हीं पर भारी पड़ गई। जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सब इंस्पेक्टर की ‘लंका’ लग गई। दारोगा साहब ने आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के चक्कर में सारे आदर्शों और उसूलों को ताक पर रख दिया था। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई तो होनी थी। तास्वीर वायरल होने के बाद सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.