दिल्ली में बन रहे उत्तराखंड भवन का निर्माण कार्य आधे से ज्यादा हो चुका है। उम्मीद है कि अगले साल मार्च तक भवन पूरी तरह से बन कर तैयार हो जाएगा।
पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन भवन उत्तराखंड निवास का निरीक्षण किया और उन्होंने तय की गई सीमा में निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए काम पूरा सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड निवास के निर्माण का काम जून 2020 में शुरू किया गया था.
इस बिल्डिंग में तीन बेसमेंट होंगे। भवन में भूतल को शामिल करते हुए कुल 7 फ्लोर्स बनाए जा रहे हैं और ये भवन पांच सितारा ग्रीन भवन है जिसको वास्तुकला शैली में बनाया जाएगा। इस बिल्डिंग में 50 किलोवाट की क्षमता का सोलर पावर प्लांट भी लगाया जाएगा। इस भवन के अंदर मौजूद दुकानों में उत्तराखंड के स्व निर्मित हस्तशिल्प, जैविक उत्पादों की बिक्री होगी जिससे उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा का प्रचार। हो इसी के साथ उन्होंने कहा है कि इससे उत्तराखंड निवास में आने वाले अतिथि भी उत्तराखंड के विभिन्न उत्पादों से परिचित हो सकेंगे।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.