उत्तराखंड स्पेशल: HRDI ने तैयार की पहाड़ों की स्पेशल चाय, बस एक सिप में दूर होगी थकान और तनाव, पढ़िए और क्या है इसकी खासियत

उत्तराखंड की Herbal Research & Development Institute ने पहाड़ों पर पाय जाने वाली जड़ी-बूटी से एक खास तरह की हर्बल चाय तैयार की है।

इस चाय की खासियत है कि मार्निंग टी की चुस्की शरीर को ऊर्जा देने के साथ ही अच्छी सुगंध और स्वाद दिल को खुश कर देगी। जबकि नाइट हर्बल पीने से अच्छी नींद आएगी। जबकि इवनिंग हर्बल चाय से ऑफिस या ज्यादा काम की थकान और तनाव को दूर कर सकते हैं। HRDI के वैज्ञानिकों ने छह तरह की हर्बल टी तैयार की है। जो सेहत के लिए अलग-अलग तरह से बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटी ऑक्सीटेंट, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन की मात्रा होने से ये रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, वजन कम करने, तनाव, अच्छी नींद के लिए बहुत फायदेमंद है।

हर्बल नमक भी तैयार कर रही है HRDI

एचआरडीआई चाय के साथ ही नमक भी तैयार कर रही है। जड़ी-बूटी और चट्टानी नमक से तीन तरह के हर्बल नमक,  इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पंच प्राश भी तैयार किया जा रहा है। इसका लैब में टेस्ट भी चल रहा है। टेस्टिंग के बाद जल्द ही हर्बल नमक और पंच प्राश को बाजार में उतारा जाएगा।

आपको बता दें कि उत्तराखंड को चाय उत्पादन में एक ब्रांड के रूप में विकसित करने के लिए सरकार मार्केटिंग पर जोर दे रही है। संस्थान की तरफ से हर्बल टी तैयार करने की तकनीक को उद्योग को ट्रांसफर की जा रही है। अभी तक मसूरी स्थित कंपनी ने संस्थान से इस तकनीक को लेकर हर्बल टी का उत्पादन किया है। हर्बल टी के इस्तेमाल करने से जहां लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, वहीं, व्यावसायिक उत्पादन से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.