रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने IMA देहरादून को दी बड़ी सौगात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून में IMA अकादमी को बड़ी सौगात दी है। राजनाथ सिंह ने IMA में दो अंडरपास टनल का वर्चुअल शिलान्यास किया।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भूमि पूजन कर दो अंडरपास टनल का शिलान्यास किया। 40 सालों से ज्यादा वक्त से IMA में अंडरपास टनल बनाए जाने की मांग हो रही थी, जिससे POP के दौरान और आम आवाजाही के दौरान लोगों को रोका ना जाए और आवाजाही सुचारू ढंग से चलती रहे। आपको बता दें कि IMA में एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के दौरान NH 72 पर गाड़ियों को रोकना पड़ता था, अब अंडरपास टनल बन जाने के बाद ये परेशानी खत्म हो जाएगी।

शिलान्यास के मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अंडरपास बन जाने के बाद से आवाजाही की सभी परेशानी खत्म हो जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि अंडरपास बनने में दो साल का वक्त लगेगा और काम पूरा होने के बाद वो खुद इसका लोकार्पण पर देहरादून आएंगे। साथ ही उन्होंने प्रोत्साहित करने के लिए कहा कि अगर दो साल से पहले टनल को बनाकर तैयार कर दिया जाता है तो निर्माण करने वालों को सम्मानित भी करेंगे।

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने इस मौके पर अंडर पास बनने में 45 का वक्त लग गया। आज का दिन बहुत खास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टनल सिर्फ सेना के लिए नहीं बल्कि आम लोगों के लिए भी बड़ी सौगात है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.