तस्वीरें: तिरंगे में लिपटे प्रकाश पंत थे अंतिम सफर पर, अलविदा कहने उमड़ा पिथौरागढ़, अमर रहे के नारों से गूंजा गगन

उत्तराखंड ने अपने दिग्गज नेता प्रकाश पंत को शनिवार को नम आंखों से विदाई दी। पिथौरागढ़ में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

प्रकाश पंत की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम आत्रा में जहां तक नजरें उठ रहीं थीं, वहां तक जनसैलाब नजर आ रहा था। जैसे-जैसे रामेश्वर घाट की तरफ प्रकाश पंत की अंतिम यात्रा आगे बढ़ रही थी, वैसे-वैस जनसैलाब उमड़ता जा रहा था। लोगों की आंखें नम थीं। प्रकाश पंत की अंतिम यात्रा में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

अंतिम यात्रा में प्रकाश पंत अमर रहे का नारा लोग लगा रहे थे। पूरा शहर प्रकाश पंत अमर रहे के नारों से गूंज उठा। शाम करीब 6 बज कर 16 मिनट पर रामेश्वर घाट पर राजकीय सम्मान के साथ प्रकाश पंत का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे ने मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार से पहले प्रकाश के पंत के पार्थिव शरीर को खड़कोट में उनके आवास पर रखा गया था। जहां उनके परिजनों समेत कई अहम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिवंगत प्रकाश पंत की पार्थिव देह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे थे।

प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर को पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में भी अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। यहां पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन के लिए पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों ने नम आंखों से प्रकाश पंत को अलविदा कहा।

प्रकाश पंत कैंसर से पीड़ित थे। अमेरिका के एक अस्पताल में 5 जून को उनका निधना हो गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

3 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

3 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.