उत्तराखंड: अगर आप चारधाम यात्रा पर जाने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए है, यात्रा को लेकर सरकार ने लिए बड़े फैसले

उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रा को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं।

अब चारधाम यात्रियों के सामने तीन मार्गों का विकल्प होगा। परंपरागत मार्ग हरिद्वार और ऋषिकेश से तीर्थयात्री चारधाम की यात्रा हर साल की तरह कर सकते हैं। दूसरा मार्ग हरबर्टपुर होते हुए यमुनोत्री धाम के दर्शनों के लिए रहेगा। तीसरा मार्ग कोटद्वार से श्रीनगर होते हुए बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के लिए होगा।

तीनों मार्गों पर सरकार ने बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है, ताकि यात्रियों को यात्रा करने में कोई परेनाशी न हो। साथ ही ज्यादा संख्या में यात्री यात्र कर सकें। राज्य सरकार के फैसले के मुताबिक, अब चारधाम यात्रा में प्रत्येक दिन 4 बसों के स्थान पर 16 बसें चलेंगी। इनमें 4 बसें ऋषिकेश, 8 बसें हरिद्वार और 4 अन्य बसें अन्य स्थानों से संचालित होंगी। 50 सिटी बसों को भी चारधाम यात्रा मार्गों पर लगाया जाएगा।

चारधाम यात्रा की यैतारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा परिस में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को चारधमा यात्रा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद गढ़वाल मंडलायुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। जिला आपात अभियान सेंटर 24 घंटे काम करेंगे। पुलिस, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी 12-12 घंटे की शिफ्ट में यहां तैनात किए जाएंगे। लैंड स्लाइड जोन को चिन्हित किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.