आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में ऐश्वर्या अपनी सास राबड़ी देवी के घर से पटना में निकली हुई दिखाई दे रही हैं। उन्हें आंख से आंसू भी दिखाई दिए। राबड़ी के आवास से निकलने के बाद बाहर सड़क पर खड़ी अपने पिता की गाड़ी में ऐश्वर्या बैठते दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय परेशान हैं। ऐश्वर्या जिस वक्त राबड़ी देवी के आवास के बाहर निकलीं, उनके साथ उनके ससुराल का कोई दूसार सदस्य साथ नहीं था।
गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव से तलाक प्रकरण के बाद भी ऐश्वर्या लगातार राबड़ी आवास में ही रह रही थीं। शुक्रवार को अचानक ऐश्वर्या का ये वीडियो सामने आया। हालांकि इस संबंध में आरजेडी का कोई भी नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
शादी के कुछ दिनों बाद से ही तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच रिश्ते खराब होने लगे थे। बाद में तेजप्रताप ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर कर दी थी। इस मामले की सुनवाई अभी पटना की एक अदालत में चल रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.