अफगानिस्तान: सोने की खदान में दफन हुईं 40 जिंदगियां, खदान ढहते ही मचा कोहराम

अफगानिस्तान के कोहिस्तान जिले में सोने की एक खदान ढहने से करीब 40 खनिकों की मौत हो गई है। अफगानिस्तान संसद के सदस्य फौजिया कूफी ने एक बयान में कहा कि इस घटना में 10 खनिक घायल हुए हैं।

इससे पहले की रिपट में प्राकृतिक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय प्रमुख सईद अब्दुल्लाह हमायूं दहकान ने कहा था कि कोहिस्तान जिले में भूस्खलन में कई लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दहकान ने कहा था, “कोहिस्तान जिले के शिपो क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार यह हादसा सुबह करीब 10.30 बजे हुआ, जब 50 से ज्यादा लोग सोने की एक खदान में अवैध खनन कर रहे थे और लगभग सभी लोग उसमें जिंदा दफन हो गए।”

अन्य लापता लोगों को खोजने के लिए बचाव अभियान जारी है, और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। आतंकवाद से प्रभावित अफगानिस्तान के खासतौर से ग्रामीण और दूरवर्ती इलाकों में केंद्र सरकार का नियंत्रण बहुत कमजोर है और हथियारबंद आतंकी सोना, कोयला और लापीस लाजुली जैसे प्राकृतिक संसाधनों के अवैध खनन में अक्सर संलिप्त रहते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

6 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

7 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.