डोनल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी का उड़ाया ‘मजाक’, कांग्रेस और बीजेपी नेे दिया ये जवाब

अपनी बयानबाजी के लिए मशहूर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने ये मजाक भारत द्वारा अफगानिस्तान में लाइब्रेरी बनाने में मदद करने को लेकर उड़ाया है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री लगातार मुझे बताते हैं कि उन्होंने अफगानिस्तान में लाइब्रेरी बनाई, लेकिन मैं कहता हूं कि उसका इस्तेमाल कौन कर रहा है? अफगानिस्तान नीति पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ”मोदी ने मुझे बताया कि वो बहुत स्मार्ट हैं, अब हम क्या कह सकते हैं। ओह…लाइब्रेरी के लिए शुक्रिया। पता नहीं अफगानिस्तान में उस लाइब्रेरी का इस्तेमाल कौन कर रहा है, लेकिन ये सिर्फ एक-दो चीजों में से है, मैं पूरा क्रेडिट नहीं लेना चाहता।”

इस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति ट्रंप ने दक्षिण एशियाई नीति को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में भारत, पाकिस्तान, रूस जैसे देशों की मौजूदगी है। हम उनसे काफी दूर हैं उसके बावजूद भी उनकी मदद करते हैं।

ट्रंप के बयान पर बीजेपी और कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

ट्रंप के मोदी के मजाक उड़ाने पर भारत की दोनों बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता राम माधव ने ट्रंप पर पलटवार करते हुए ट्विटर पर लिखा, ”हो सकता है कि ट्रंप को यह नहीं पता हो कि भारत अफगानिस्तान में केवल पुस्ताकालयों नहीं बल्कि सड़कों, बांधों, स्कूलों और संसद भवन का भी निर्माण कर रहा है। हम जीवन का निर्माण कर रहे हैं और अफगानिस्तान के लोग इसके लिए भारत को धन्यवाद भी देते हैं।”

ट्रंप के इस तंज पर कांग्रेस ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, ”अमेरिकी राष्ट्रपति ने जिस लहजे में पीएम मोदी पर बयानबाजी की वो स्वीकार्य नहीं है। उम्मीद है कि हमारी सरकार भी इसका जवाब देगी और अमेरिका को याद दिलाएगी कि भारत 2004 से ही अफगानिस्तान में सड़कें, बांध और बिल्डिंग बना रहा है। साथ ही आर्थिक तौर पर भी सहायता कर रहा है।”

गौरतलब है कि भारत अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण प्रयासों में सक्रिय रूप से शामिल है। कई क्षेत्रों में भारत अफगानिस्तान की मदद कर रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.