फ्रांस: पेरिस में बड़ा धमाका, 4 की मौत, दर्जनों घायल, विस्फोट के बाद इमारत में लगी आग

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बेकरी में गैस रिवास की वजह से बड़ा धमाका हुआ है। धमाके में चार लोगों की मौत हो गई है।

इस विस्फोट में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, इनमें 3 अग्निशमन कर्मी हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।”

पेरिस फायर ब्रिगेड के प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारियों के मुताबिक, पांच लोगों की हालत बेहद गंभीर है। घटना में 24 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, लेकिन वो गंभीर रूप से घायल नहीं हैं।

बताया जा रहा है कि मध्य पेरिस के 9वें प्रांत र्यू डी ट्रेविस में एक बेकरी में विस्फोट हुआ है। खबरों के मुताबिक, गैस रिसाव की शिकायत पर वहां पहुंचे दमकल कर्मी भी विस्फोट की चपेट में आ गए। विस्फोट के कारण यहां खड़ीं कारें और पास की दूसरी इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके से आस-पास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। आस-पास की इमारतों के साथ दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

फ्रांस के प्रधानमंत्री एडौर्ड फिलिप और शहर की महापौर एनी हिडाल्गो के साथ घटनास्थल का दौरा किया। आंतरिक मंत्री क्रिस्टोफी कास्टनर ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है। सरकार ने घायलों को तत्काल राहत पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

विस्फोट के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.