ब्रिटेन के राज परिवार के बारे में ये दिलचस्प बातें आपको हैरान कर देंगी

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। उनकी मुलाकात राष्ट्रपति रामानाथ कोविंद से होगी। मुलाकात के दौरान दोनों की जलवायु परिवर्तन और स्थायी वित्तीय व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

इसके अलावा प्रिंस चाल्स गुरु नानक की 550 वीं जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा भी जाएंगे। ये प्रिंस ऑफ वेल्स की 10वीं आधिकारिक यात्रा है। इस यात्रा से ब्रिटेन-भारत के मजबूत संबंधों को और मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के राजशाही परिवार से आते हैं। वहां पर अब भी राज परिवार है। जिसके लिए कई अलग नियम हैं। आपको बताते है वहां राज परिवार के लोगों के बारे में आपको दिलचस्प बातें बताते हैं।

ब्रिटेन में राजपरिवार हमेशा से चर्चा में रहता है। राज परिवार महल में ही रहता है। पूरा रॉयल परिवार एक पब्लिक फिगर है। राज परिवार का नियम है कि कोई भी राज परिवार के सदस्य के अलावा उन्हें छू नहीं सकता है। हालांकि कई बार यह नियम टूट जाता है। खासकर तब जब राज परिवार का मिलना होता है।

ब्रिटेन का राजशाही परिवार किसी से गिफ्ट शिष्टाचार के साथ स्वीकार करने के लिए बाध्य हैं। अगर आपको महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के साथ रात्रिभोज करने का मौका मिला है तो आपको उनके खाना खत्म करने से पहले ही अपना भोजन समाप्त करना होगा। क्योंकि जैसे ही महारानी अपना भोजन समाप्त करती है, सभी को खाना बंद करना पड़ता है। यह नियम रॉयल परिवार के सभी सदस्यों पर भी लागू होता है।

वहां महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय को पासपोर्ट रखने की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि ब्रिटेन के दूसरे नागरिकों को वही पासपोर्ट जारी करती हैं। इसीलिए उन्हें खुद पासपोर्ट रखने की छूट मिली हुई है। यही नहीं ब्रिटेन में महारानी एकमात्र व्यक्ति हैं जिनके पास यह अधिकार है कि वह बिना लाइसेंस प्लेट के कार चला सकती हैं।

अगर आपको राज परिवार में शादी करना है तो आपको राजशाही परिवार में इनहेरिटेंस एक्ट के अनुसार रानी से विवाह करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करना होगा। अगर वह विरोध करती है, तो शादी नहीं होगी।

रानी का अभिवादन करते समय शाही परिवार के पुरुष को गर्दन झुकानी होती है। जबकि महिलाओं को थोड़ा झुककर सम्मान देना होता है। इसके साथ ही राजशाही परिवार के कोई विवाहित महिला अगर किसी कार्यक्रम में शाम 6 बजे के बाद शामिल हो रही है तो उसे हैट की जगह टियारा पहनना होता है। यहा ये बताने के लिए होता है कि वह महिला विवाहित है और कोई पुरुष उससे शादी की आशा न रखे।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.