मुहर्रम के मौके पर इराक के कर्बला शहर में मची भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 75 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
कर्बला के स्थानीय अधिकारियों ने ये जानकारी दी। इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सायफ अल-बद्र ने बताया कि ये घटना आशुरा की प्रमुख शिया परंपरा के दौरान हुई, जब कर्बला में इमाम हुसैन के मकबरे पर हजारों लोगों को प्रवेश करने दिया गया। कर्बला शहर मध्य इराक में है। ये बगदाद से करीब 100 किमीटर दक्षिण-पश्चिम में है।
खबरों के अनुसार, श्रद्धालु आशुरा के जुलूस की ओर बढ़ रहे थे, इसी दौरान भगदड़ मच गई। केकाबू भीड़ इधर-उधर भागने लगी। मुहर्रम के दिन जुलूस में शामिल होने के लिए हजारों लोग कर्बला शहर में जमा हुए थे। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.