जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने से नाराज पाकिस्तान ने उठाया ये बड़ा कदम

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के भारत के फैसले से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान की सरकार ने भारत से राजनयिक संबंधों में कमी कर दी है।

इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापारिक रिश्ते को भी तोड़ दिया है। पाकिस्तान ने कश्मीर के मामले को सुरक्षा परिषद में ले जाने की धमकी दी है। इमरान खान की सरकार ने पाकिस्तान में भारत के राजदूत को भी वापस भेज दिया है।

जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद स्थित पीएम ऑफिस में नेशनल सिक्योरिटी कमिटी की मीटिंग हुई। इस बैठक में आर्टिकल 370 को हटाए जाने के विरोध में प्रस्ताव पास किया गया। नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक में जो फैसले लिए गए उसमें भारत के साथ कूटनीतिक संबंधों को कम करना, द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को खत्म करना और द्विपक्षीय व्यवस्थाओं की समीक्षा करना शामिल है।

आपको बता दें कि मंगलवार को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने कहा था, ”मैं पहले ही यह अनुमान लगा सकता हूं कि वे हमारे ऊपर फिर से वार करने की कोशिश करेंगे। वो फिर से हम पर हमला कर सकते हैं और हम फिर से जवाबी कार्रवाई करेंगे।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.