नीरव मोदी को वेस्टमिंस्टर कोर्ट से नहीं मिली जमानत, पढ़िए भगोड़े कारोबारी का अब क्या होगा?

हिंदुस्तान के भगोड़े नीरव मोदी की लंदन की एक अदालत ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अब उसे 9 दिनों तक हिरासत में रहना होगा।

वेस्टमिंस्टर कोर्ट में केस की अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी। वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने ही हीरा कारोबारी नीरव मोदी की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। इसके बाद होलबोर्न मेट्रो स्टेशन से नीरव की गिरफ्तारी हुई थी। नीरव मोदी की गिरफ्तारी को भारत सरकार की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केस की जांच कर रही CBI और ED के अधिकारी अगले हफ्ते नीरव मोदी के प्रत्यर्पण से जुड़े कागजात लेकर लंदन रवाना हो सकते हैं। 13700 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी जनवरी 2018 में फरार हो गया था।

लंबे वक्त से नीरव लंदन में रह रहा है। फरार होने के कुछ दिन बाद भारत सरकार ने उसका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया था। कुछ दिनों पहले ही लंदन की सड़कों पर से इंग्लैंड के अखबार टेलीग्राफ ने उसे कैमरे में कैद किया था। जानकारों का मानना है कि नीरव मोदी का केस भी भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्य के केस की तरह ही चलेगा।

नीलाम होंगी नीरव मोदी की कारें

बॉम्बे की स्पेशल कोर्ट ने ED को नीरव की 173 महंगी पेंटिंग्स और 11 लग्जरी कारों को बेचने की मंजूरी दे दी है। पेंटिंग्स की कीमत 57.72 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा अदालत ने 68 और पेंटिंग्स नीलाम करने की इजाजत दी है। इसके साथ ही 11 कारें नीलाम करने की भी इजाजत कोर्ट ने दे दी है। जिन गाड़ियों की नीलामी की इजाजत मिली है उसमें रॉल्स रॉयस, पोर्शे, मर्सिडीज और टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ियां शामिल हैं। वहीं पीएमएलए कोर्ट ने नीरव की पत्नी एमी मोदी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। आपको बता दें कि टेलीग्राफ के मुताबिक लंदन में ही नीरव मोदी बड़ी शान-ओ-शौकत के साथ रह रहा है। जिस फ्लैट में वो रह रहा है उसका हर महीने का किराया 15.5 लाख रुपये है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.