कश्मीर मुद्दे पर पाक पीएम इमरान का नया पैंतरा, देश के लोगों से की ये अपील

कश्मीर मुद्दे भारत के हाथों करारी हार के बाद अपने देश में जनता के बीच इस मुद्दे को बनाए रखने के लिए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पीएम इमरान खान ने गुरुवार को लोगों से ये अपील की, कि लोग शुक्रवार को दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच अपने घरों, दफ्तरों या जहां कहीं भी हों, वहां बाहर निकलें और कश्मीरियों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन करें।

पाकिस्तान की जनता से अपील करते हुए इमरान खान ने ट्वीट कर कहा, “शुक्रवार को पाकिस्तान के लोग दोपहर 12 से 12.30 के बीच सड़कों पर निकलें और कश्मीरी अवाम को संदेश दें कि वो भारत के फासीवादी जुल्म के खिलाफ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।”

इमरान खान ने आरोप लगाया कि निर्दोष कश्मीरियों का संहार हो रहा है और ये पाकिस्तान को मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में जो हो रहा है वो जातीय सफाए के अभियान का एक हिस्सा है। इमरान खान ने ऐलान किया कि पूरा देश शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से आधे घंटे के लिए कश्मीरियों के साथ एकजुटता दिवस मनाएगा। लोग जहां कहीं भी होंगे, वहां तीन मिनट खड़े रहेंगे। इस मौके की शुरुआत पर सायरन बजेगा। इसके बाद राष्ट्रगान भी बजाया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.