पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आसमान से आफत बरसी है। नीलम घाटी में बादल फटने से 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
नीलम घाटी के लासवा क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में इस इलाके में मकान ध्वस्त हो गए हैं। बदल फटने के बाद आई बाढ़ में दर्जनों लोग बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है। राज्य के आपदा प्रबंधन के निदेशक सैयद अल-रहमान कुरैशी ने कहा, “घाटी का लासवा क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, जहां कई घर बह गए हैं। इलाकों में भूस्खलन भी हुआ है।”
आपदा प्रबंधन के निदेशक ने बताया कि बादल फटने के बाद से महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग लापता हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बादल फटने से लासवा के मुख्य बाजार में दो मस्जिदों समेत कई मकान ध्वस्त हो गए हैं। इलाके में यातायात बाधित हो गया है, फोन और इंटरनेट सेवाएं ठप्प हो गई हैं। इलाके में तबाही के बाद जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस के अधिकारी समेत कई टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.