इंटरनेशनल बेइज्जती से पाकिस्तान में हड़कंप, मोदी के शपथ ग्रहण में नहीं बुलाने पर वहां के मंत्री ने क्या कहा?

30 मई को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए हिंदुस्तान ने बिम्सटेक देशों को नेताओं को न्यौता भेजा है। भारत ने सभी पड़ोसी मुल्कों को तो नेताओं को तो बुलाया है, लेकिन पाकिस्तान को इस बार न्यौता नहीं भेजा है।

अपनी इंटरनेशनल बेइज्जती होने से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तानी के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि न्यौते की उम्मीद करना बेवकूफी है। कुरैशी ने कहा, ”मोदी का पूरा ध्यान चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तान पर निशाना साधने में रहा। ऐसे में उनका तुरंत अपनी बात से मुकरना संभव नहीं है। वेबकूफी होता आमंत्रण की उम्मीद करना।”

2014 में मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ शामिल हुए थे। इस बार पाकिस्तान को न्यौता नहीं भेजने को भारत की तरफ से एक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है कि हिंदुस्तान तब तक पाकिस्तान से बातचीत नही करना चाहता जब तक वो आतंकवाद पर लगाम ना लगाए। मोदी के शपथ ग्रहण में इस बार बिम्सटेक के नेताओं के साथ शंघाई सहयोग संगठन के वर्तमान अध्यक्ष और किर्गीस्तान के वर्तमान राष्ट्रपति जीनबेकोव और मॉरीशस के प्रधानमंत्री जगन्नाथ को भी आमंत्रित किया गया है।

विदेश के अलावा देश की बात करें तो पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी प्रदेशों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों के साथ विपक्ष के सभी बड़े नेताओं को न्यौता भेजा गया है। आपको बता दें कि बीजेपी को इस बार 2014 के मुकाबले और बड़ी जीत मिली है। एनडीए को 353 सीटें मिली हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.