फोटो: सोशल मीडिया
पाकिस्तान के ननकाना साहिब में गुरुद्वारे पर पथराव हुआ है। पथराव की तस्वीरें सामने आई हैं।
पथराव करने वालों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान कई लोग गुरुद्वारे में फंस गए। मोहम्मद हसन नाम के शख्स के नेतृत्व में ये बवाल किया गया है। ये पूरा मामला एक लकड़ी के धर्म परिवर्तन से जुड़ा है।
ननकाना साहिब गुरुद्वारे के ग्रंथी का आरोप है कि उनकी बेटी जगजीत कौर का बंदूक की नोक पर अपहरण किया गया और उसका जबरन निकाह करवाया गया। मोहम्मद हसन पर सिख लड़की जगजीत कौर का अपहरण कर उससे निकाह कर करने का आरोप है। इस बीच एक एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़की ने दावा किया कि उसने खुद अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कराया है और हसन के साथ शादी की है।
उधर, गुरुद्वारे पर पथराव और हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां जमा लोगों को मौके से हटाया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पथराव करने के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.