पाकिस्तान के रेल मंत्री पर लंदन में जमकर बरसाए गए लात-घूंसे, मुंह पर अंडे भी फेंके गए

विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद के ऊपर लात और घूंसे बरसाए गए हैं। साथ ही उनके ऊपर अंडे भी फेंके गए।

पाकिस्तान के रेल मंत्री और अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख शेख रशीद पर लंदन में उस वक्त हमला हुआ, जब वो एक समारोह में हिस्सा लेने के बाद एक होटल से निकल रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शेख रशीद की पिटाई करने के बाद मौके से हमलावर फरार हो गए।

पाकिस्तान के रेल मंत्री पर हमला करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की इकाई पीपुल्स यूथ आर्गनाइजेशन यूरोप के अध्यक्ष आसिफ अली खान और पार्टी की ग्रेटर लंदन महिला शाखा की अध्यक्ष समाह नाज ने ली है। उन्होंने कहा कि शेख राशिद ने पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ अपशब्द कहे थे। इसाके विरोध में उन्होंने ये कदम उठाया। आसिफ अली खान और समाह नाज ने कहा कि शेख रशीद को उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए क्योंकि उन्होंने उनके खिलाफ विरोध जताने के लिए सिर्फ अंडे फेंके और सभ्य तरीके से उनका विरोध किया।

शेख रशीद के ऊपर हुए हमले को लेकर अवामी मुस्लिम लीग ने प्रतिक्रिया दी है। उसने कहा है कि इस घटना का कोई वीडियो उनके पास नहीं है। अवामी मुस्लिम लीग इस हमले के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने को लेकर विचार कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.