‘आतंकिस्तान’ पर परवेज मुशर्रफ का बहुत बड़ा कबूलनामा

पाकिस्तानी टीवी हम को दिए इंटरव्यू में परवेज मुशर्रफ ने खुद कबूल किया है कि उनके कार्यकाल में ISI के इशारे पर हिंदुस्तान में हमले किए।

आतंकवाद पर पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर दुनिया के सामने आ गया है। पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगाना आतंकी मसूद को लेकर अपने ही देश के दावों को झुठला दिया है। पाकिस्तानी टीवी हम को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुद कबूल किया है कि उनके कार्यकाल में ISI के इशारे पर हिंदुस्तान में हमले किए। हालांकि उन्होंने जैश पर पाकिस्तान की सरकार की कार्रवाई का स्वागत किया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने ये भी कहा कि जैश-ए-मोहम्मद ने दो बार उनकी भी हत्या की साजिश रची थी।

हम टीवी के एंकर ने जब उनसे सवाल किया कि जब वो ये मानते हैं कि जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन है तो फिर उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ही जैश पर कार्रवाई क्यों नहीं की? इस सवाल पर मुशर्रफ ने कह कि वो वक्त अलग था। हमारी खुफिया एजेंसी के लोग भारत-पाकिस्तान के बीच जैसे को तैसा वाली स्थिति में लगे हुए थे।

कुछ महीने पहले ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सीएनएन को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की सरकार जैश और उसके आका मसूद अजहर के खिलाफ तभी कोई कार्रवाई कर सकती है जब भारत पुलवामा हमले में उसके शामिल होने के ठोस सबूत दे।

आपको बता दें कि 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जवाबी कार्रवाई में इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान सीमा में आतंकियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। जिसमें जैश के करीब 300 आतंकी मारे गए। अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ने पर पाकिस्तान ने मसूद अजहर के बेटे और उसके भाई समेत 44 आतंकवादियों को हिरासत में ले लिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.