पर्यावरण को बचाने के लिए फिलीपींस की बहुत ही शानदार पहल, भारत को भी सीखना चाहिए

आज पूरी दुनिया में पर्यावरण को बचाने की कोशिश चल रही है। हर देश अपने स्तर पर जंगलों को बचाने की जुगत में जुटा है। फिलीपींस ने भी इसी कड़ी में एक शानदार पहल की है।

यहां की सरकार ने देश को हरा-भरा बनाने के लिए एक कानून बनाया है। इसके मुताबिक किसी भी छात्र को ग्रेजुएशन की डिग्री तभी मिलेगी जब वो कम से कम 10 पौधें लगा देगा। इस कानून को वहां की मैग्डलो पार्टी के नेता गैरी अलेजनो ने तैयार किय है। उनके मुताबिक अगर सब कुछ उनके प्लान के मुताबिक गया तो एक पीढ़ी करीब 525 अरब पौधे लगाएगी। जितने पौधे लगाए जाते हैं उनमें से जीवित सिर्फ 10 फीसदी पौधे रहते हैं। इस लिहाज से एक पीढ़ी के लिए करीब 52.5 करोड़ पौधे उपलब्ध होंगे। आपको बता दें कि फिलीपींस में वन क्षेत्र 70 फीसदी से घट कर सिर्फ 20 फीसदी ही रह गया है।

पौधे कहां लगाने हैं इसको लेकर भी नियम बनाए गए हैं। पौधे ऐसी जगहों पर ही लगाए जाएंजहां उनके जीवित रहने की संभावना ज्यादा हो। इनमें वन क्षेत्र, संरक्षित एरिया, मिलिट्री रेंज और चुनिंदा जगह शामिल हैं। आपको बता दें कि फिलीपींस में हर साल करीब 1 करोड़ 75 लाख छात्र अलग-अलग डिवीज़न में क्लास पास करते हैं। जबकि 50 लाख के हाई स्कूल से कर 5 लाख कॉलेजों से ग्रेजुएट होते हैं। इन सभी को मिलाकर देखा जाए तो  नए कानून के मुताबिक हरसाल 17.5 करोड़ पौधे लगाए जा सकते हैं। इस कानून को लागू करवाने की ज़िम्मेदारी उच्च शिक्षा विभाग को दी गयी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.