PM इमरान ने भारत पर ली चुटकी, बोले- पाक में अल्पसंख्यकों के साथ वैसा नहीं होगा जैसा भारत में हो रहा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर भारत और अपने देश में अल्पसंख्यकों के साथ बर्ताव की तुलना की है और भारत पर चुटकी ली है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘नए पाकिस्तान’ में अल्पसंख्यक समुदायों से साथ समान नागिरक के रूप में व्यवहार किया जाएगा, ‘वैसा नहीं जैसा कि भारत में हो रहा है।’ इससे पहले इमरान खान ने कुछ दिन पहले जिक्र किया था कि वह ‘नरेंद्र मोदी सरकार को दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसा बर्ताव किया जाए।’

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की जयंती के मौके पर खान ने यह टिप्पणी की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “नया पाकिस्तान कायद-ए-आजम (जिन्ना) का पाकिस्तान है और सुनिश्चित करेगा कि हमारे अल्पसंख्यकों के साथ समान नागरिकों के रूप में बर्ताव हो, ना कि वैसा जैसा कि भारत में हो रहा है।”

उन्होंने कहा कि जिन्ना ने पाकिस्तान को एक लोकतांत्रिक और दयालु राष्ट्र के रूप में परिकल्पित किया था। एक अन्य ट्वीट में भारत पर निशना साधते हुए खान ने कहा, “मुस्लिमों के लिए एक अलग राष्ट्र के लिए उनका (जिन्ना) संघर्ष उस वक्त शुरू हुआ, जब उन्हें महसूस हुआ कि मुस्लिमों के साथ हिंदू बहुसंख्यकों द्वारा समान नागरिकों के रूप में बर्ताव नहीं किया जाएगा।”

इस मुद्दे पर विवाद तब शुरू हुआ, जब अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने गोरक्षा के नाम पर भारत में भीड़ द्वारा हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर विचार व्यक्त किया और देश में बढ़ती धार्मिक असहिष्णुता को लेकर डर जताया। जिसके बाद पाकिस्तान के पीएम ने भारत सरकार पर हमला बोला और कहा कि ‘वह उन्हें दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसा बर्ताव किया जाए।’

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.