एक देश ऐसा जहां कॉमेडियन बन गया राष्ट्रपति

यूक्रेन में कॉमेडियन वोलोदिमीर जेलेंस्की ने राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। बिना किसी राजनीतिक अनुभव के उन्होंने चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको को बुरी तरह हरा दिया है।

जेलेंस्की को चुनाव में 73.2 फीसद वोट मिले। जबकि मौजूदा राष्ट्रपति पेट्रो को महज 24.4 फीसदी लोगों का वोट ही मिला। चुनाव जीतने के बाद उन्हें दुनियाभर के बड़े नेताओं की तरफ से बधाई मिल रही है। मौजूदा राष्ट्रपति पेट्रो ने अपनी हार मान ली है। रूस ने कहा है कि नतीजों से जाहिर होता है कि यूक्रेन के लोग बदलाव चाहते हैं। आपको बता दें कि साल 2014 में यूक्रेन में रूस समर्थित सरकार हटने के बाद 53 साल के पेट्रो सत्ता में आए थे। इस घटना के बाद रूस ने यूक्रेन के क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था।

वोलोदिमीर जेलेंस्की राष्ट्रपति चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे इसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। उनका चुनाव अभियान हंसी-मजाक से शुरू हुआ था। उनके चुनाव अभियान में बाद में सामाजिक अन्याय, भ्रष्टाचार और पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादियों से संघर्ष के मुद्दे जुड़ते गए। दावा किया जाता है कि इस संघर्ष में करीब 13 हजार लोग मारे गए।

कौन हैं वोलोदिमीर जेलेंस्की?

वोलोदिमीर जेलेंस्की हास्य कलाकार हैं। वो यूक्रेन में लंबे वक्त तक चले हास्य टीवी सीरीज ‘सर्वेंट ऑफ द पीपल’ में प्रमुख किरदार निभाने वाले एक्टर थे। इसमें उनका किरदार टीचर का होता है, लेकिन गलती से इस टीवी सीरीज में उनका किरदार राष्ट्रपति बन जाता है। भ्रष्टाचार पर बनाया गया उनका एक वीडियो वायरल हो जाता है और यहीं से उनके राष्ट्रपति के दौ़ड़ में आने की शुरुआत हो जाती है। जेलिंस्की ने अपने शो के नाम के साथ ही यूक्रेन की एक राजनीतिक पार्टी ज्वाइन कर ली थी। इससे पहले उन्हें पॉलीटिक्स का बिल्कुल भी अनुभव नहीं था।

जीत के बाद जेलेंस्की ने कहा, ”मैं कभी आपको शर्मिंदा नहीं होने दूंगा। मैं सोवियत काल के बाद के सभी देशों से कह सकता हूं कि हमें देखिये, हर चीज संभव है।” टीवी सीरीज ‘सर्वेंट ऑफ पीपुल’ के स्टार जेलेंस्की अब 4.5 करोड़ जनसंख्या वाले देश की बागडोर संभालेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.