Volkswagen की पहली इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज पर दिल्ली से लखनऊ तक चलेगी

कार बनाने वाली कंपनी Volkswagen ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ID.3 से पर्दा उठा दिया है। Volkswagen I.D 3 इलेक्ट्रिक कार तीन वेरियंट में उपलब्ध होगी। इनमें ID.3 First, ID.3 First Plus और ID.3 First Max शामिल हैं।

कहा जा रहा है कि ये कार एक बार फुल चार्ज होने पर 330 किलोमीटर से लेकर 550 किलोमीटर तक चलेगी। कार की शुरुआती कीमत 30 हजार यूरो यानी करीब 23.80 लाख रुपये होगी। कार 2019 Frankfurt Motor Show में पेश किया गया है।

Volkswagen ID.3 की बैटरी

Volkswagen ID.3 के बेस वेरियंट में 45 kWh की बैटरी दी गई है। इसको फुल चार्ज करने पर ये 330 किलोमीटर तक चलेगी। ID.3 First Plus वेरियंट 58 kW बैटरी के साथ उपलब्ध है, जिसकी रेंज 420 किलोमीटर है। जबकि टॉप वेरियंट ID.3 First Plus में 77 kWh की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज होने पर 550 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कार के टॉप मॉडल कार को एक बार फुल चार्ज करने पर आप दिल्ली से लखनऊ तक का सफर तय कर सकते हैं। दिल्ली से लखनऊ की दूसरी करीब 500 किलोमीटर है। कंपनी का दावा है कि 100 kW के फास्ट-चार्जर से 30 मिनट चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक करीब 290 किलोमीटर तक चलेगी।

डिजाइन और इंटीरियर

Volkswagen ID.3 इलेक्ट्रिक Hatchback कार है। इंटीरियर की बात करें तो कॉम्पैक्टर कार के लिहाज से इसमें पर्याप्त जगह है। कार में LED हेडलाइट्स हैं, जो एक क्रोम स्टिप के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ी हैं। कार में 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। कार में फुल कलर इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 10-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने इस का कैबिन काफी हाईटेक बनाया है। हेजार्ड लाइट्स और विंडो को छोड़कर बाकी सभी कंट्रोल्स के लिए टच सेंसिटिव बटन दिए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कार में ID.3  ऐप की मदद से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की भी सुविधा भी दी है। अगले साल की शुरुआत में फोक्सवैगन की यह इलेक्ट्रिक कार यूरोप की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

18 hours ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

18 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

19 hours ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.