अमेरिका और ईरान के बीच हो सकता है युद्ध, ये है वजह

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव गहरा गया है। दोनों देशों के बीच युद्ध के हालात बन गए हैं। इसकी वजह है सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर हुआ हमला।

दरअसल सऊदी अरब के हिजरा खुरैस तेल ठिकाने पर शनिवार को ड्रोन से हमला किया गया है। जिसकी वजह से सऊदी अरब के तेल के उत्पादन पर 50 फीसदी तक फर्क पड़ा है। ये दुनिया की दैनिक आपूर्ति का करीब 5 फीसदी है। हिजरा खुरैस में हर दिन करीब 15 लाख बैरल तेल का प्रोडक्शन होता है। इसके साथ ही दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल के भंडार वाले अबकैक को भी निशाना बनाया गया। अबकैक में 70 लाख बैरल तेल प्रोसेस होता है।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर हुए हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। पोम्पियो ने ट्वीट कर कहा है कि सऊदी अरब पर करीब 100 हमलों के पीछे ईरान का हाथ है। जबकि ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी और विदेश मंत्री मोहम्मद जावद जरीफ कूटनीति में शामिल होने का दिखावा करते हैं। हालांकि ईरान ने पोम्पियो के दावे को दरकिनार करते हुए अमेरिका पर तीखा पलटवार किया है।

ईरान के विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि अमेरिका का आरोप बेबुनियाद है। ईरान के विदेश मंत्री जावद जरीफ ने अमेरिका पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया कि ईरान पर ज्यादा से ज्यादा दबाव बनाने में अमेरिका विफल रहा। अब अमेरिका का अधिकतम दबाव शातिर चाल में बदल गया है।

आपको बता दें कि अमेरिका ने सऊदी के तेल ठिकानों पर हमला करने के यमन के हूती विद्रोहियों के दावे को भी खारिज कर दिया। विदेश मंत्री पोम्पियो ने कहा कि इसके कोई सबूत नहीं हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.