उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा! कांवड़ियों से भरा ट्रक गंगोत्री हाईवे पर पलटा

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां कांवड़ियों का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में तीन कांवड़िए घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक में 15 कांवड़िए सवार थे। दरअसल, कांवड़ियों को ले जा रहा एक ट्रक जांगला पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन कांवड़ियों को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के लिए कांवड़ियों को आर्मी हॉस्पिटल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल भेजा गया है।

जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। तत्काल सभी कांवड़ियों को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाला। तीन कांवड़ियों को चोट लगी थी। घायल कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार के लिए आर्मी हॉस्पिटल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल भेजा गया। बाकी कांवड़िए सुरक्षित हैं। अब कांवड़ियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए पुलिस वाहन की व्यवस्था कर रही है।

जहां पर हादसा हुआ है, उससे थोड़ा पहले जांगला पुल है। गनीमत ये रही कि ट्रक पुल पर दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ। चंद सेकेंड पहले ही कांवड़ियों के ट्रक ने पुल पार किया था। ऐसा अनुमान है कि पुल पार कर टर्न लेते समय ड्राइवर ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठा होगा। तभी ये हादसा हुआ होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.