उत्तराखंड: पौड़ी में इसी महीने होगी त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक, सरकार राज्य की जनता को देगी ये सौगात! पढ़िये

लोकसभा चुनाव के बाद उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार दूसरी बार कैबिनेट की बैठक करने जा रही है। ये बैठक पौड़ी में होगी। कैबिनेट की इस बैठक में प्रदेश की जनता को कई सौगात मिल सकती है।

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पौड़ी में 29 जून को त्रिवेंद्र सिंह रावत की कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक में त्रिवेंद्र कैबिनेट पौड़ी जिले को खास सौगात दे सकती है। बताया जा रहा है कि जिले से जुड़ी योजनाओं को कैबिनेट से मंजूरी मिलेगी।

कैबिनेट की बैठक में इन योजनाओं पर लग सकती है मुहर:

त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक में जिन योजनाओं को मंजूरी मिलनी हैं, उनमें पर्यटन, जिले में मूलभूत सुविधाएं से जुड़ी हैं। कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्ताव पास होंगे। इनमें रांसी स्टेडियम को नेशनल एडवेंचर अकादमी के तौर पर विकसित करने से जुड़ी योजना, श्री राम सर्किट को बनाया जाना, पौड़ी में NCC के मुख्यालय को स्थापित करना, पीने के पानी की कमी को दूर करने के लिए झील का निर्माण करने समेत कई योजनाएं शामिल हैं।

पौड़ी जिले में बेहद तेजी से पलायन हो रहा है। ऐसे में सरकार की ये कोशिश है कि इस पलायक को रोका जाए। पौड़ी मुख्यालय स्थित गढ़वाल कमिश्नरी के 50 साल इसी साल पूरे हुए हैं। 1 जनवरी 1969 को पौड़ी के पहले कमिश्नर ने कार्यभार संभाला था। ऐसे में कैबिनेट की ये बैठक खास मौके पर होने जा रही है।

राज्य में बीजेपी सरकार के गठन के बाद ऐसा तीसरी बार होगा जब त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार देहरादून से बाहर कैबिनेट की बैठक करेगी। इससे पहले त्रिवेंद्र सरकार ने पिछले साल 16 मई को टिहरी में मरीना बोट पर कैबिनेट की बैठक की थी। टिहरी के अलावा गैरसैंण में 2 बार सत्र के आयोजन पर कैबिनेट की बैठकें हो चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया बड़ा ऐलान, ऐसे मिलेंगे सैकड़ों लोगों को रोजगार

इसे भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, प्रदेश में निकली बंपर भर्ती

इसे भी पढ़ें: त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने राज्य के युवाओं को दी दूसरी बड़ी खुशखबरी, इस विभाग में होगी बंपर भर्ती

इसे भी पढ़ें: त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट ने उत्तराखंड की जनता को दी बड़ी खुशखबरी, कई अहम प्रस्तावों पर लगाई मुहर

इसे भी पढ़ें: त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट ने उत्तराखंड की जनता के लिए खोला सौगातों का पिटारा, युवाओं के लिए रोजगार की खुशखबरी

इसे भी पढ़ें: राजनीतिक ‘रंगमंच’ के हरफनमौला खिलाड़ी थे प्रकाश पंत, उनकी इन खूबियों का जमाना था दीवाना, पढ़िये…

इसे भी पढ़ें: पहाड़ की शान अजित डोभाल को मोदी सरकार ने उनके काम के लिए दिया बड़ा ईनाम

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी ये खास योजना, युवाओं को रोजगार के साथ बदलेगी देवभूमि की तस्वीर, सीएम रावत ने ठानी

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.