उत्तराखंड में बन रहे दुनिया के सबसे लंबे पुल डोबरा-चांठी पुल को जल्द ही लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस पुल के उद्घाटन का काउंटडाउन शुरू हो गया है।
हाल में डोबरा-चांठी पुल की फाइनल लोड टेस्टिंग के लिए पुल रे उपर 14 ट्रक खड़े किये गये। इन ट्रकों का वजन 14.5 टन था। इस दौरान प्रतापनगर विधायक विजय पंवार और भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने अधिकारियों से निर्माणकार्य के बारे में भी जानकारी ली।
आपको बता दें, डोबरा-चांठी पुल की फाइनल लोड टेस्टिंग की प्रक्रिया बीते 22 सितंबर से चल रही है। रविवार को दक्षिण कोरियाई इंजीनियर जैकी किम और उनकी टीम ने पुल की लोड टेस्टिंग की। इस दौरान पुल के दोनों टावर पर पड़ रहे दबाव को परखा गया।
टेस्टिंग के बाद बताया गया कि पुल के दोनों टावर पर 5 सेंटीमीटर का झुकाव आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुल के झुकाव की सीमा 10 सेंटीमीटर तक निर्धारित की गई है। अब लोड टेस्ट की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उसके बाद एप्रोच रोड का कुछ काम बचा है. जिसके बाद पुल के ऊपर से वाहनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.