उत्तराखंड में आज 235 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, 12 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा, अब तक 152 की मौत

देवभूमि उत्तराखंड में कोरोना वायरस का आंकड़ा 12 हजार को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 235 नए केस समाने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 हजार 170 के पार पहुंच गई है। वहीं राहत भरी खबर ये भी है कि अबतक 8100 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।

वहीं, एक बार फिर से संक्रमण के बढ़ते मामले ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक प्रदेश में 3,879 एक्टिव केस हैं। आज 352 लोगों ने कोरोना को मात दी है। रिकवरी रेट की बात करें तो राज्य में अभी रिकवरी रेट 66.53% है. वहीं, प्रदेश में 152 कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

जिले के हिसाब से आपको बताते हैं कि किस जिले में कितने कोरोना के केस आज आए हैं। देहरादून जिले से 49, टिहरी गढ़वाल जिले से 32, पौड़ी गढ़वाल जिले से तीन, चमोली जिले से 25, अल्मोड़ा जिले से तीन, हरिद्वार जिले से 55,चंपावत जिले से तीन, नैनीताल जिले से 21, उधम सिंह नगर जिले से 21 और उत्तरकाशी जिले से 23 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।

आज जो लोग डिस्चार्ज हुए हैं उनमें गढ़वाल जिले से पांच, उधम सिंह नगर जिले से 7, हरिद्वार जिले से 218, अल्मोड़ा से एक, बागेश्वर से एक, चंपावत जिले से दो, नैनीताल जिले से 85, देहरादून जिले से 20, पौड़ी टिहरी गढ़वाल से चार, चमोली जिले से चार, और उत्तरकाशी जिले से 5 मरीज शामिल है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

6 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

6 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.