फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। मसूरी से एक बार फिर हैरान करने वाली खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक मसूरी में स्थित एलबीएस एकेडमी में 24 और ट्रेनी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। एक साथ इतनी मात्रा में लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
आपको बता दें, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में फिलहाल 428 ट्रेनी अधिकारी प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं, जिसमें आज जांच में 24 अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गये। वहीं, शुक्रवार को 33 ट्रेनी अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। संक्रमित पाए गये अफसरों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी ट्रेनी अधिकारी ट्रेकिंग पर गए थे।
बता दें कि लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी द्वारा परिसर में ही आइसोलेशन वॉर्ड बनाया गया है, जिसमें 50 बेड स्थापित किए गए हैं। इससे पहले 33 ट्रेनी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एकेडमी को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.