अल्मोड़ा से सबसे बड़ी खबर, कोरोना पॉजिटिव पाए गए सेना के 34 जवान, ITBP मुख्यालय में मचा हड़कंप!

उत्तराखंड के अल्मोड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आईटीबीपी के 34 जवानों के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक पॉजिटिव पाए गये जवानों को एहतियातन आइसोलेट किया जा रहा है। इतनी तादाद में जवानों के कोरोना से संक्रमित पाए जाने से आईटीबीपी के क्षेत्रीय मुख्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। अल्मोड़ा सीएमओ सविता ह्यांकी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना के खतरे को देखते हुए अल्मोड़ा के कोसी में स्थित आईटीबीपी के क्षेत्रीय मुख्यालय में बीते दिन सभी जवानों का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें से 34 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

अल्मोड़ा सीएमओ सविता ह्यांकी ने आगे बताया कि अभी बाकी जवानों की कोरोना रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि इन सभी जवानों को आईटीबीपी की तरफ से आइसोलेट किया जा रहा है। सीएमओ सविता ह्यांकी ने बताया कि अबतक जिले में 21216 लोगों की सैम्पलिंग हो चुकी है, जिसमें से 18306 सैम्पलों की रिपोर्ट आ चुकी है और 2910 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। अभी तक जिले में कोरोना के कुल मामले 515 हो चुके हैं, जिसमें 122 मामले एक्टिव हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.