नैनीताल: रामनगर में दो अलग सड़क हादसों में बुझे कई घरों के चिराग! परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखंड के नैनीताल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में रामनगर में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पॉस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ओखलढुंगा के समीप यह वाहन अनियंत्रित होकर पलटते हुए 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया था।

सोमवार (15 फरवरी) की रात पिकअप वाहन संख्या UK 8101 ओखलढुंगा के पास यह वाहन अनियंत्रित होकर पलटते हुए 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने खाई में गिरे वाहन में सवार लोगों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालक कृपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि वाहन में सवार रमेश चंद्र की रामनगर आते समय रास्ते में मौत हो गई। तीसरे सवार मोहित चंद्र को उपचार के लिए रामनगर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन मोहित ने भी हल्द्वानी जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
दूसरी घटना

मंगलवार (16 फरवरी) सुबह चामुंडा कॉलोनी चिलकिया निवासी आनंद सिंह चौहान (42 वर्ष, पुत्र राम सिंह चौहान) अपनी बाइक से रामनगर की ओर आ रहे थे। इसी बीच रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल आनंद को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.