देहरादून की 75 फीसद घोषणाएं पूरी, बाकी पर CM तीरथ सिंह रावत ने तेजी से काम करने के दिए निर्देश

भाजपा सरकार द्वारा देहरादून जिले के लिए की गई 75 फीसद घोषणाएं पूर्ण हो गई हैं। बाकी पर अभी काम चल रहा है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अवशेष घोषणाओं पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा के विकास कार्यों, पेयजल, नलकूप निर्माण, सीवरेज, ड्रेनेज व्यवस्था व बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को भी मंजूरी प्रदान की।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में देहरादून जिले की सभी विधानसभाओं के लिए की गई घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि देहरादून जिले के विभिन्न क्षेत्रों के नालों को अंडरग्राउंड करने के लिए नीतिगत निर्णय लिए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएं। जिन क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां सड़कों के निर्माण में तेजी लाई जाए। इनमें बिजली के पोल हटाने व ड्रेनेज के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

उन्होंने चकराता विधानसभा के अंतर्गत मीनस अटाल मार्ग के सुधारीकरण के प्रस्ताव को केंद्रीय सड़क निधि योजना में शामिल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने डोईवाला में बस अड्डे के निर्माण से संबंधित कार्यवाही को 15 दिन में पूर्ण करने तथा रानीपोखरी में सब स्टेशन निर्माण, सीपेट के नजदीक बाढ़ सुरक्षा कार्य तथा विभिन्न क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं में सुधारीकरण कार्य में तेजी लाने को कहा।

उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं के लिए फंडिंग की व्यवस्था एडीबी के जरिये की जानी है, उनके प्रस्ताव शीघ्र तैयार किए जाएं। सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली ने विधानसभावार घोषणाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए 499 घोषणाएं की गई हैं। इनमें से 376 पूर्ण हो चुकी हैं। शेष पर कार्य चल रहा है। बैठक में मुख्य सलाहकार मुख्यमंत्री शत्रुघ्न सिंह, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव एसएन पांडेय, एसए मुरुगेशन, सुशील कुमार के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.