अल्मोड़ा जिले के हजारों किसानों को कृषि विभाग केसीसी यानी किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ देने जा रहा है। जिसके चलते पीएम किसान निधि से लाभान्वित हो रहे प्रदेश के लगभग 97 हजार किसानों को अब किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ भी मिल पायेगा। जिले की मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह की माने तो केंद्र सरकार द्वारा निर्देश मिले हैं कि पीएम किसान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों के आवश्यक रूप से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाये जाएं
जिले की मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने आगे कहा कि जिले के 97 हजार किसान इस वक्त पीएम किसान निधि का लाभ ले रहे हैं, इसलिए कृषि विभाग इन दिनों इन 97 हजार किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है। इसके साथ ही मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि इसके लिए पीएम किसान निधि का लाभ ले रहे किसान ऑफिशियल वेबसाइट से इसका फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
या जिस बैंक में किसान की पीएम किसान निधि की धनराशि आती है उस बैंक से फॉर्म लेकर उसके साथ आधार कार्ड और खाता खतौनी जमा कर इस केसीसी कार्ड को बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड होने पर किसानों को खेती के बीज, खाद, दवाइयां और आवश्यक उपकरण खरीदने पर आसानी से धनराशि मिल सकेगी।
अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.