उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी कार, शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे सभी

उत्तराखंड में कोरोना लॉकडाउन हटने के साथ ही लगातार सड़क हादसों की संख्या में इजाफा हुआ है। आए दिन सड़क हादसे की खबरें सामने आ रही हैं।

ताजा सड़क हादसा चमोली के नंदप्रयाग-घाट मोटरमार्ग पर कांडई पुल के पास हुआ है। यहां पर एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे में ड्राइवर समेत 4 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी घाट और जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, नंदप्रयाग से ये कार घाट की ओर आ रही थी। इसी दौरान कांडई पुल के पास बेकाबू होकर 10 मीटर खाई में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने खाई से बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

खबरों के मुताबिक, कार में सवार लोग नंदप्रयाग में शादी समारोह में शामिल होकर विकासखंड घाट स्थित अपने गांव नारंगी लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.