उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल! कुमाऊं विश्वविद्यालय का दुनिया में डंका, एशिया में 551-600 के बीच रैंकिंग

उत्तराखंड के कुमाऊं विश्वविद्यालय को एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग में 551-600 से बीच का स्थान मिला है।

वहीं, भारतीय विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में 81-85 के बीच स्थान प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के कुलपति और अन्य अधिकारी गौरवान्वित हैं। एशिया-विशिष्ट संस्करण के लिए बीते 23 नवंबर को 11 प्रमुख मापदंडों के आधार पर एशिया के विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन की तुलना की गई, जिसमें शैक्षिक स्थिति, स्नातक रोजगार, अनुसंधान गुणवत्ता, वेब उपस्थिति, परिसर के अंतर्राष्ट्रीयकरण, अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान नेटवर्क और प्रत्येक संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की विविधता को शामिल किया गया।

किसी संस्थान की समग्र रैंकिंग तय करने के लिए इन प्रमुख मापदंडों के प्रदर्शन को आधार बनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति एन.के. जोशी ने बताया कि क्वैकारेल्ली सिमोंड्स (क्यूएस), वैश्विक उच्च शिक्षा थिंक-टैंक और दुनिया के सबसे बड़े परामर्श विश्वविद्यालय रैंकिंग पोर्टफोलियो के संकलक ने एशिया महाद्वीप के सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए क्यूएस एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग 2021 को जारी किया है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय को क्यूएस एशिया रैंकिंग में भारती विद्यापीठ, पुणे एवं दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के समकक्ष रखा गया है। विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर श्री जोशी ने कहा कि उनका उद्देश्य विश्वविद्यालय को सृजनात्मकता, उद्यमिता, नवाचार, शोध एवं अनुसंधान का महत्वपूर्ण केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाना है तो अनुसंधान एवं विकास को ध्यान में रखते हुए कार्य करना होगा। विवि के परिसर निदेशकों, संकायाध्यक्षों व विभागाध्यक्षों ने विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.