हल्द्वानी: दो बच्चों के साथ पहुंचा कोतवाली, गले पर दरांती रख देने लगा खुदकुशी की धमकी

हल्द्वानी में कोतवाली परिसर में गेट के सामने एक व्यक्ति का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। एक व्यक्ति यहां दो बच्चों के साथ पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया।

युवक यहीं नहीं रुका उसने बच्चों को थाने में बैठा दिया और फिर अपने गले पर दरांती रखकर खुदकुशी की धमकी देने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ा और 151 के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। बताया जा रहा है ये व्यक्ति बनभुलपुरा का रहने वाला है। वो अपनी कुछ मांगों को लेकर कोतवाली पहुंचा था। खबरों के मुताबिक, ये व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था। उसके पास से कुछ डिप्रेशन की दवाइयां भी बरामद की गई हैं।

हंगामा कर रहे व्यक्ति ने बताया कि वो बेरोजगार है और उसकी संपत्ति पर उसके भाइयों ने कब्जा कर लिया है। संपत्ति बंटवारे को लेकर उसका उसके भाइयों के साथ विवाद चल रहा है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.