उत्तरकाशी में सड़क हादसे से कोहराम! रोड़ी से भरा ट्रक मकान पर गिरा, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जिले के पुरोला ब्लॉक में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर मकान के ऊपर गिर गया।

हादसे में तीन लोगों के नीचे दबे होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए लोगों में से एक को बचा लिया गया है, जबकि दो अन्य लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है।

खबर लिखे जाने तक दो लोगों की मौत की खबर है। वहीं बताया जा रहा है कि ट्रक को मकान के ऊपर से हटा लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुरोला में भवन निर्माण के लिए रोड़ी लेकर जा रहा ट्रक कोर्ट रोड़ पर मार्ग संकरा होने के कारण वो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे एक मकान पर पटल गया।

खबरों की माने तो हादसे में नीचे तीन लोग दब गए थे, जिनमें से एक को आसपास मौजूद लोगों ने बचा लिया। जबकि दो लोगों को बचाया नहीं जा सका।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.