उत्तराखंड के लिए AAP ने जारी किया घोषणा पत्र, जानें देवभूमि की जनता से किए कौन-कौन से वादे

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र ‘वचन पत्र’ के नाम से जारी कर दिया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को आप के प्रदेश कार्यालय में इसे जारी किया। उन्होंने कहा कि इस वचन पत्र का अगर एक भी वचन पूरा नहीं किया गया तो उत्तराखंड की जनता ‘आप’ पर मुकदमा कर सकती है। इसके लिए कर्नल अजय कोठियाल ने एफिडेबिट दिया है।

आम आदमी पार्टी के वचन पत्र में अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी और कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल के 119 वचन शामिल हैं। इसके साथ, वचन पत्र में किए गए वादों को लेकर कर्नल अजय कोठियाल ने शपथ पत्र भी दिया है। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि जनता की आवाज सुनकर वचन पत्र बनाया है। इसमें 75 हजार लोगों के सुझाव लिए गए हैं।

इसके अलावा गंगोत्री विधानसभा के सात मंडल से आए सुझाव के सात वचन पत्र भी जारी किए गए। उत्तरकाशी में स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उनके वचन पत्र में जो भी वचन किए गए हैं, वह उस काम की गारंटी हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जो वचन किए थे, वह सभी पूरे किए हैं। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को जो यह वचन पत्र है। आम आदमी की सरकार बनते ही सभी वचन गारंटी के साथ पूरे किए जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

5 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

5 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

6 days ago

This website uses cookies.