रोहित शर्मा ने बनाया नया रिकॉर्ड! कोहली और कपिल को छोड़ा पीछे

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल किया है।

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाकर बतौर कप्तान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रोहित सबसे कम मैच में 10 जीत हासिल करने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

रोहित ने अब तक 12 वनडे मैच में भारतीय टीम की कप्तानी की है, जिसमें दसवीं जीत मिली है। उनकी कप्तानी में जीत का प्रतिशत 83.33 रहा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिनकी कप्तानी में भारत को 13 वनडे में दसवीं जीत मिली थी।

विराट के बाद कपिल देव (15), मोहम्मद अजरुद्दीन (17), सौरव गांगुली (19), राहुल द्रविड़ (20), एमएस धोनी (22), सचिन तेंदुलकर (29) और सुनील गावस्कर (33) इस लिस्ट में शामिल हैं।

हालांकि इस मुकाबले में रोहित बल्ले से कमाल नहीं कर सके और 8 गेंद में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। पहले वनडे में उन्होंने 51 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली थी। दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए जबकि इसके जवाब में वेस्टइंडीज 46 ओवर में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.