उत्तराखंड में जारी बारिश के बीच अल्मोड़ा में हादसा हुआ है।
अल्मोड़ा में पुराने कलेक्ट्रेट के पास बने कर्मचारियों के आवासीय भवन के सामने की सुरक्षा दीवार बारिश के बीच ढह गई। दीवार को ढहता देख यहां रहे लोग जान बचाकर चिल्लाते भागे। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद प्रभावितों को सुरक्षित जगह पर विस्थापित किया गया।
यहां मकानों में कलेक्ट्रेट के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी रहते थे। सुरक्षा दीवार ढहने के साथ ही कर्मचारियों का आंगन भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया।
हादसे से प्रभावित तीन परिवरों को अशोका होटल में, दो परिवारों को पवन होटल और एक परिवार को हिम टावर में पहुंचाया गया। प्रभावितों के जरूत के सामान घटना स्थल पर हैं। तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि नुकसान का जायजा हमने ले लिया है। सभी प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंच दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.