उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा! नई टिहरी में गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, एक घायल

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला नई टिहरी से सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक नई टिहरी में बीती रात को टिपरी-कांडीखाल मोटर मार्ग पर एक कार करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं एक घायल भी है।

उधर, सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने राहत-बचाव कार्य कर घायल और मृतकों को खाई से निकाला है। बता दें, मेहराब गांव के घेराबैंड के समीप एक वेगनार कार (संख्या यूके 09 ए 9329) अनियंत्रित होकर सड़क से 400 मीटर नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि वाहन में तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है तीनों व्यक्ति सहकारी बैंक व समितियों के कर्मचारी थे। तीनों गुरुवार की रात 11 बजे शादी समारोह से वापस टिहरी लौट रहे थे। दुर्घटना में तेजपाल सिंह (36) पुत्र किशोरी लाल निवासी उठड़ जखणीधार और नरेंद्र राणा (30) पुत्र केदार सिंह निवासी फलेंडा घनसाली की मृत्यु हो गई। जबकि दीपक कुमार (31) पुत्र किशोरी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.