उत्तराखंड: आपने राशन कार्ड नहीं करवाया ऑनलाइन तो करवा लें, 30 सितंबर के बाद हो सकता है रद्द!

अगर आपने अपना राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं करवाया है तो करवा लीजिए, क्योंकि 30 सितंबर राशन कार्ड नहीं करवाने पर आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दरअसल अल्मोड़ा प्रशासन ने फर्जी राशन कार्डों को निरस्त करने का आदेश दिया है। यही वजह है कि राशन कार्ड को ऑनलाइन कराने के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की गई है। जिन लोगों ने 30 सितंबर तक अपने राशन कार्ड को ऑनलाइन नहीं करवाया तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग 1 अक्टूबर से ऐसे राशन कार्डों को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू करेगा।

गौरतलब है कि अल्मोड़ा प्रशासन ने सभी राशन कार्डों को ऑनलाइन कराने का निर्देश जारी किया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल 87 फीसदी राशन कार्ड ऑनलाइन हो सके हैं, जबकि 13 प्रतिशत राशन कार्ड ऑनलाइन होने बाकी हैं। उपजिलाधिकारी सदर और प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने कहा कि 30 सितंबर तक सभी राशन कार्डों को ऑनलाइन करने की प्रकिया जारी रहेगी, उसके आगे नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अगर 30 सितंबर तक लोगों ने अपने राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं कराए तो अपात्र लोगों के राशन कार्डों को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी सप्लाई इंस्पेक्टर और खंड विकास अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.