पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत के निधन पर CM तीरथ सिंह रावत समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत का ऋषिकेश एम्स में रविवार की रात निधन हो गया।

एक दिन पहले फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण उन्हें हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। एम्स निदेशक ऋषिकेश के स्टाफ ऑफिसर डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि रविवार रात करीब 8रू45 बजे उनका निधन हो गया। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव है।

वहीं, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मेें स्थान दें। साथ ही शोकाकुल स्वजन को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

भाजपा सांसद अजय भट्ट ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने स्व. रावत को जनता के प्रति समर्पित जननेता बताया।

स्व रावत उत्तराखंड में भाजपा अध्यक्ष भी रहे और केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य के विकास में अहम योगदान दिया। कौशिक ने उनके परिजनों को दुःख की घड़ी में दुःख सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.