उत्तरकाशी में ‘भ्रष्टाचार’ की सड़क? एक ही बारिश में धुल गई!

उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों से सड़कों के निर्माण में भष्टाचार की खबरें आती रहती हैं। अब उत्तरकाशी में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।

भ्रष्टाचार का आरोप भटवाड़ी ब्लॉक के लोगों ने लगाया है। जिला मुख्यालय से 16 किमीटर की दूरी पर निसमोर गांव के लिए पीएमजीएसवाई विभाग 3 किमीटर लंबी सड़क का निर्माण कर रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, 2 किमीटर सड़क की कटिंग और दूसरे काम पूरे हो चुके हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सड़क निर्माण में लगे पुश्ते अभी से ही ढह गए हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों नालियां कृषि भूमि बर्बाद हो गई है। आरोप है कि पानी की निकासी के लिए बनाए गए नारदानों का निर्माण भी सही स्थान पर न होने की वजह से फसल बर्बाद हो गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्ताल किया जा रही है। सड़क खराब होने की वजह से निसमोर गांव के लोगों का कहना है कि भारी बरसात के दौरान उन्हें अपने वाहन धक्का मारकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाना पड़ता है। गांव के पैदल मार्ग भी सड़क कटिंग से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीणों को इस बात का डर सता रहा है कि अगर गांव में कोई बीमार हुआ तो मरीज को अस्पताल कैसे पहुंचाया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है इस संबंध में प्रशासन से शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.