उत्तराखंड में आगामी 18 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के तीन साल पूरे हो रहे हैं। तीन साल पूरे होने पर सरकार सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपने विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएगी।
इसकी जानकारी अल्मोड़ा में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैंप कार्यालय में दी। उन्होंने बताया कि जिले की सभी छह विधानसभाओं में एक कार्यक्रम आयोजित कर सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधायक या मंत्री कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
डीएम नितिन सिंह भदौरिया के मुताबिक डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत लोगों को संबोधित करेंगे और विकास कार्यों की जानकारी देंगे। डीएम भदौरिया ने एक मीटिंग कर सीएम के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। मीटिंग में उन्होंने उपजिलाधिकारी को इस सिलसिले में जरूरी दिशा निर्देश दिए।
मीटिंग में उन्होंने अधिकारियों को ये सुनिश्चित करने को कहा कि सीएम की सभा में ज्यादा से ज्यादा लोग आएं। साथ ही सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों की भी उपस्थिति सुनिश्चित की जाय। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी जायेगी।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.