उत्तराखंड के इस इलाके में पर्यटन विभाग की शानदार पहल, पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश, मिलेगा रोजगार!

उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने की लगातार सरकार की कोशिशें जारी हैं। इसी के तहत मंगलवार को अल्मोड़ा के कोसी बैराज में 5 दिवसीय साहसिक पर्यटन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया है। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कोसी बैराज में जल्दी ही नियमित कायकिंग शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी ने युवाओं को प्रशिक्षण में पूर्ण मनोयोग से सीखने की अपील की। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन में काफी संभावना है, जिससे युवाओं को करियर बनाने में सहायता भी मिल सकती है।

फोटो: न्यूज़ नुक्कड़

जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस मौके पर पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे ने कहा कि प्रशिक्षण से युवाओं को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। साथ ही जो युवा इस साहसिक पर्यटन में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की विभिन्न तहसीलों के 25 प्रतिभागी प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

फोटो: न्यूज़ नुक्कड़

पर्यटन विभाग का ये कदम बेहद अहम है। अल्मोड़ा से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर कोसी नदी पर बने बैराज में इस कार्यक्रम का आयोजन करना पर्यटकों को आकर्षित करने का एक नया प्रयास है। अल्मोड़ा में आने वाले सैलानी, जहां हिमालय मंदिरों के दर्शन तक ही सिमित रहते थे। अब यहां आने वाले पर्यटक साहसिक खेलों से भी रूबरू होंगे।

फोटो: न्यूज़ नुक्कड़

वहीं इस कदम से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। अल्मोड़ा में आने वाले सैलानी जल्द ही राफ्टिंग और नौकायन का लुफ्त उठा सकेंगे। जिला अधिकारी ने बताया कि इसको 1 अप्रैल से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए अल्मोड़ा में ये प्रयास पहलीबार किया जा रहा है जो पर्यटन के क्षेत्र में कारगर साबित होगा।

फोटो: न्यूज़ नुक्कड़

इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक बसंत बल्लभ जोशी, विनोद भटट, रामायण भण्डारी, विपिन भण्डारी, सुशील भोज, दीपेश नेगी, मनीष जोशी, रविन्द्र मेर, धन सिंह और प्रशिक्षु उपस्थित थे।

फोटो: न्यूज़ नुक्कड़

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.