अल्मोड़ा के डीएम ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, अहम फैसलों के साथ दिए जरूरी निर्देश

अल्मोड़ा के जिला अधिकारी नितिन भौदरिया ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली।

इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। साथ ही डीएम ने अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए। बैठक में माल रोड में 4 अतिरिक्त ई-रिक्शा का संचालन करने का फैसला लिया गया। साथ ही डीएम ने लोअर माल रोड में ई-रिक्शा संचालन को लेकर आरटीओ को निरीक्षण करने के निर्देश दिए। ई-रिक्शा संचालन के लिए 4 व्यक्तियों का चयन कर लिया गया है। जिल्द ही माल रोड में नई ई-रिक्शा चलने लगेंगे। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि लोअर माल रोड में भी ई-रिक्शा संचालन जल्दी शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में आसानी हो।

डीएम ने बैटख में क्षतिग्रस्त गैस गोदाम मोटर मार्ग को जिला योजना से ठीक कराने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि इस साल जिला योजना में मार्ग को ठीक कराने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा डीएम ने लिंक रोड में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही पार्किंग को 31 अक्टूबर तक शुरू करने के भी निर्देश दिए।

जिला अधिकारी ने इस बैटक में शहर में माल रोड के किनारे पीली पट्टी लगाने के भी निर्देश लोक निर्मांण विभाग को दिए। वहीं, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को मकेड़ी के स्वागत बोर्ड को सही जगह पर स्थापित करने के निर्देश दिए। इस बैठक में परिवहन विभाग, पुलिस, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.