उत्तराखंड: अल्मोड़ा में प्रवासियों को होटल में क्वारंटीन करने का स्थानीय लोग क्यों कर रहे हैं विरोध?

उत्तराखंड में हाईकोर्ट के आदेश के बाद हर जिले में लौट रहे प्रवासियों को संस्थागत तरीके से क्वारंटीन किया जा रहा है।

अलग-अलग शहरों में प्रशासन प्रवासियों को पंचायत घरों, स्कूलों और होटलों में क्वारंटीन कर रहा है। इसी कड़ी में अल्मोड़ा प्रशासन प्रवासियों को होटल में क्वारंटीन कर रहा है। इसके लिए प्रशासन ने शहर में कई होटल बुक किये हैं। शहर में अब तक हजारों की तादाद में प्रवासी लौट चुके हैं। जिनमें से 500 से ज्यादा लोगों को होटल में क्वारंटीन किया गया है, लेकिन प्रशासन के होटल में प्रवासियों को ठहराने का अब स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि लोग प्रवासियों की क्वारंटीन की व्यवस्था के खिलाफ नहीं है, लेकिन शहर के जिन होटलों को फिलहाल क्वारंटीन सेंटर में तब्दील किया गया है, वो घनी आबादी के बीच है। जिससे स्थानीय लोगों में भी कोरोना महामारी फैलने का खतरा है। हमारी मांग है कि क्वारंटीन सेंटर को शहर से दूर बनाया जाना चाहिए।

वहीं दूसरी तरफ प्रशासन क्वारंटीन किये जा रहे लोगों की कोरोना जांच करा रही है। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आ रही उन्हें बेस कोविड अस्पताल भेजा जा रहा है। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है उन्हें घर भेज दिया जा रहा है। आपको बता दें कि पहले प्रवासियों को होम क्वारंटीन किया जा रहा था, लेकिन हाईकोर्ट के निर्देश के बाद हर जिले का प्रशासन प्रवासियों क संस्थागत तरीके से क्वारंटीन कर रहा है। अल्मोड़ा में अब तक 21748 हज़ार से अधिक प्रवासी आ चुके हैं।

हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.